फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सैनिकों के शौर्य को भुनाने में लगी भाजपा: खुर्शीद

सैनिकों के शौर्य को भुनाने में लगी भाजपा: खुर्शीद

Tue, 05 Mar 2019 10:54 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
सैनिकों के शौर्य को भुनाने में लगी भाजपा: खुर्शीद
सैनिकों के शौर्य को भुनाने में लगी भाजपा: खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज (एटा)। सैनिकों के शौर्य को भाजपा भुना रही है। भाजपा को लगता है कि उन्होंने अकेले ही पड़ोसी देश और आतंकियों को सबक सिखाया है। जबकि सभी दलों ने सरकार का साथ दिया, तभी यह संभव हो सका। सैनिक देश का गौरव हैं और उनकी बहादुरी पर शक नहीं करना चाहिए। यह बातें मंगलवार को अलीगंज पहुंचे पूर्व विदेश राज्यमंत्री सलमान खुर्शीद ने कहीं।
विज्ञापन

पूर्व विदेश राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद ने अलीगंज में भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों से चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। उन्होंने कहा चुनाव नजदीक हैं। भाजपा को देश को भटका रही है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने वीरता का परिचय दिया, लेकिन इस पर लोग राजनीति कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। देश के बहादुर जवानों की बहादुरी पर संदेह नहीं करना चाहिए। जब देश संकट में आता है तो सारी बातें भुलाकर देश हित की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अलीगंज क्षेत्र काफी पिछड़ा है। कांग्रेस की सरकार बनी तो अलीगंज क्षेत्र में कैंसर अस्पताल, उद्योग, रेलवे लाइन के लिए प्रयास किए जाएंगे। सलमान खुर्शीद ने कहा कि भाजपा की बयानबाजी से जनता ऊब चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दरियादिली के आगे भाजपा नहीं टिक पा रही है। वहीं सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि हर वार्ड में 20-20 कार्यकर्ता को चुनें। जो लोगों को कांग्रेस की विचारधाराओं से अवगत कराएं। कांग्रेस नगर अध्यक्ष केशव सिन्हा, महामंत्री जितेंद्र सक्सेना, सुभाष वर्मा, अनवर खान, नवाब शेरखान, जमाल खान, छोटे अंसारी, नूर मोहम्मद, चमन मियां मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed