फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेसिक शिक्षा परिषद ने मांगी गणित विज्ञान के शिक्षकों की सूची

बेसिक शिक्षा परिषद ने मांगी गणित विज्ञान के शिक्षकों की सूची

Thu, 07 Feb 2019 09:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद ने मांगी गणित विज्ञान के शिक्षकों की  सूची
मैनपुरी। बीएड फर्जीवाड़े की जांच के बाद अब गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने इन शिक्षकों के डाटा के साथ ही पटल सहायक को भी तलब किया है। बीएड फर्जीवाड़े की जांच अभी मंजिल तक नहीं पहुंच सकी है। इससे पहले ही अब बेसिक शिक्षा परिषद ने गणित विज्ञान के शिक्षकों का डाटा तलब कर लिया है। इसके लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए को पत्र भेजकर सात फरवरी तक पूरा डाटा उपलब्ध कराने के लिए कहा था। इसमें संबंधित पटल सहायक को भी परिषद में उपस्थित होने की बात कही गई है।
विज्ञापन


इस आदेश के बाद पूरे विभाग में खलबली मच गई है। शिक्षकों को इन भर्तियों में भी गड़बड़ी की चिंता सताने लगी है। बताते चलें कि जिले में गणित विज्ञान शिक्षक भर्ती में तीन सैकड़ा से अधिक शिक्षकों को तैनाती मिली है। इन सभी शिक्षकों का डाटा तैयार कर बेसिक शिक्षा परिषद को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद परिषद द्वारा ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ये डाटा क्यों मांगा गया है, इसकी जानकारी विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को भी नहीं है, लेकिन शिक्षक जानकारी करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


फर्जी शिक्षकों की भी नहीं हो सकी बर्खास्तगी
बीएड के फर्जी अभिलेखों पर शिक्षक बनने वाले लोगों का चिह्नांकन किया गया था। दोबारा से एसआईटी ने ऐसे शिक्षकों का चिह्नांकन कराने के लिए नई सीडी भेजी थी। इन शिक्षकों को 30 जनवरी तक बर्खास्त किया जाना था, लेकिन अब तक इन शिक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed