फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी, अव्वल आना सबकी जिम्मेदारी

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी, अव्वल आना सबकी जिम्मेदारी

Wed, 02 Jan 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी, अव्वल आना सबकी जिम्मेदारी
एटा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनवरी में को केंद्रीय टीम की सीधी नजर शहर की स्वच्छता पर रहेगी। इसे लेकर पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ सरकारी मशीनरी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन


पिछली साल नगर पालिकाओं के स्वच्छता सर्वेक्षण में एटा नगर पालिका को 1195 नंबर मिले थे। रैकिंग में पालिका 395 वें नंबर पर रही थी। इस बार चार जनवरी से एक बार फिर देश की चार हजार से अधिक नगर पालिकाओं और प्रदेश की 653 नगर निकायों का सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है। एटा नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला समन्वयक सुरजीत सिंह ने कमान संभाल ली है।
विज्ञापन


इसके साथ ही एएसडीएम और अधिशासी अधिकारी नंदलाल वर्मा ने पूरे शहर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने की तैयारी शुरू कर दी है। सर्वेक्षण को लेकर अभी तक जिले के अधिकारियों को केंद्र सरकार की टीम का कार्यक्रम तो नहीं मिला है, लेकिन जनवरी महीने में ही जिले में टीम एटा नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का हाल जानेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ नंदलाल वर्मा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारी चल रही है। इस बार एटा नगर पालिका की रैकिंग सुधारने की कोशिश है। इसके लिए शहरवासियों के सहयोग की जरूरत है।

ऐसे होगा स्वच्छता सर्वेक्षण
जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण चार चरणों में होगा। इसमें 1250 अंक पालिका द्वारा स्वच्छता को लेकर उठाए गए कदमों के आधार पर मिलेंगे। जोकि टीम पालिका कार्यालय का निरीक्षण कर देगी। इसके बाद 1250 अंकों का टीम अकेले शहर में निरीक्षण करेगी। जिसकी स्थिति को देख नंबर दिए जाएंगे। इसके बाद 1250 अंक लोगों के फीडबैक पर आधारित होंगे। जिसमें लोगों से छह सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही 1250 अंक बीते साल के अपेक्षा हुए बदलाव को लेकर होंगे। कुल मिलाकर 5000 अंकों का सर्वेक्षण होगा।


स्वच्छता एप पर महज 484 पंजीकरण
जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी करने के लिए बनाए गए स्वच्छता एप से भी निगरानी की जा रही है। इस पर अबतक शहर के कुल 484 लोगों ने पंजीकरण कराया है। एप पर कुल आबादी का 15 फीसद लोगों का पंजीकरण होने पर नगर पालिका को 100 अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed