{"_id":"5c23be12bdec2256da22f9fc","slug":"101545846290-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के जिप्सम की आड़ में ले जा रहे थे शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के जिप्सम की आड़ में ले जा रहे थे शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने बुधवार को चंडीगढ़ से पटना ले जाई जा रही शराब की खेप को पकड़ा है। शराब की यह खेप किसानों के जिप्सम के नीचे दबा कर ले जाई जा रही थी। बरामद हुई शराब की कीमत साढे़ आठ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस को बुधवार को हरियाणा की ओर से तस्करी की शराब की खेप आने की सूचना मिली थी। सीओ जगदीश कालीरमन ने बताया कि कोटवन चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान हरियाणा की ओर से आ रही एक मेटाडोर में चालक ने जिप्सम भरे होने की जानकारी दी और कागजात भी दिखाए।
पुलिस को मेटाडोर में जिप्सम की बोरियां मिलीं। लेकिन जब बोरियों को हटाकर देखा गया तो उसके नीचे शराब की पेटियां भरी हुई थीं। जिसके बाद चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मेटाडोर से 100 पेटी शराब बरामद हुई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम सुनील और सोनी निवासीगण मसूदपुर हांसी, हिसार हरियाणा बताया है। उन्होंने बताया कि शराब की खेप को चंडीगढ़ से पटना ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।