{"_id":"5c12708242c7925d2a1b3e3e","slug":"101544712322-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहालग करके लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहालग करके लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत
Updated Thu, 13 Dec 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-राया मार्ग पर राधे कोल्ड स्टोर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। यह तीनों राया में सहालग में तंदूर का काम करके घर लौट रहे थे। जानकारी पर तीनों परिवारों में कोहराम मच गया।
थाना जमुनापार की शिवपुरी कालोनी, प्रतापनगर निवासी कलुआ (23) पुत्र वेदराम, सदर बाजार के कृष्णापुरी निवासी सुनील (24) पुत्र साधन चंद और जमुनाबाग रोड, श्यामसुंदर कालोनी निवासी सोनू (22) पुत्र शंकरलाल दोस्त थे। सहालगों में तंदूर पर काम करने वाले तीनों दोस्त एक ही बाइक से राया से काम करके लौट रहे थे।
बुधवार की देररात वह थाना जमुनापार के राधे कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे ही थे कि ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस से पहले ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ने तीनों मृतकों की शिनाख्त जेब में मिले पहचान पत्र और मोबाइल से करते हुए परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि तीनों युवक तंदूर पर सहालग में काम करते थे। रात को राया में सहालग से लौटते हुए हादसे का शिकार हुए। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सोनू टेंपो चलाने के साथ सहालग में तंदूर पर करता था काम
सोनू टेंपो चलाने के साथ ही सहालग में तंदूर पर काम करता था। सुनील के साथ कलुआ और सोनू सहालग में तंदूर पर जाया करते थे। तीनों अच्छे दोस्त भी थे। सहालग में सुनील दोनों को बुला लिया करता था। तीनों युवकों की मौत से घर में तो कोहराम मचा हुआ है, वहीं आसपास के लोग भी दुखी हैं।
छह माह पहले हुई थी सोनू की शादी
सोनू की शादी छह माह पहले ही फतेहपुर के गांव गढ़ा में हुई थी। परिवार में सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन बुधवार की रात सोनू के परिवार के साथ कलुआ और सुनील के परिवारों पर मानो पहाड़ टूट पड़ा हो।
ट्रिपल राइडिंग-बिना हेलमेट ने ली तीन की जान
ट्रिपल राइडिंग के साथ ही बिना हेलमेट के तीनों युवक बाइक पर सवार थे। पुलिस की मानें तो तीनों की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। इसके अलावा शरीर में अन्य जगह पर चोटें आईं हैं।