{"_id":"5bfed78abdec22414a2af528","slug":"101543427978-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेशनगर में कांच कारोबारी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेशनगर में कांच कारोबारी के घर लाखों की चोरी
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर की पॉश कालोनी गणेशनगर में सूने मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर मकान के मुख्य दरवाजे के तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। जेवर और नकदी के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। करीब आठ लाख के करीब की चोरी होने का अनुमान है।
गणेशनगर निवासी प्रमुख कांच कारोबारी राजीव गुप्ता 15 दिन पूर्व किसी काम से मुंबई चले गए थे। घर पर ताला लगा गए थे। इसकी चाभी बेटी सुरभि गुप्ता के पास थी। बताते हैं कि बुधवार को उनका बेटा जितेंद्र अपनी गाड़ी खड़ी करने पहुंचे तो कोठी के अंदर लकड़ी का दरवाजा टूटा दिखाई दिया।
कोठी के ही अंदर कुछ अनहोनी की आशंका हुई। इसकी जानकारी जब पड़ोसी संजीव अग्रवाल पहुंच गए। अंदर की ओर झांका तो देखा कि सामान बिखरा था। सूचना मिलते ही एसएचओ रवींद्र दुबे, गणेशनगर आगरा गेट चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह तो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कोठी के अंदर जांच पड़ताल की। परिजनों की मानें तो करीब सात से आठ लाख का सामान चोरी हुआ। राजीव गुप्ता गुड्डू के बेटी सुरभि का कहना है कि करीब सात दिन पूर्व सफाई करने के लिए आई थी उस समय सभी कुछ ठीक था।
इसमें ज्वैलरी, मोबाइल व टीवी के साथ अन्य घरेलू सामान पार कर ले गए। आशंका है कि चोरों ने मकान के अंदर रुककर घटना को अंजाम दिया है। एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबे ने कहा कि मकान में चोरी की घटना संज्ञान में आई है।