{"_id":"5bfeacf6bdec22415d459abc","slug":"101543417078-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न फूल बंगला सजा और न हुआ ठाकुर जी का शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न फूल बंगला सजा और न हुआ ठाकुर जी का शृंगार
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराजजी मंदिर बंद हो जाने पर श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुईं। हजारों श्रद्धालु दर्शन करने से वंचित रह गए। जबकि शाम को यहां हजारों स्थानीय श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। वहीं, शाम को गिरिराज के मंदिर अंधेरे में रहे। मंदिर में न फूल बंगला सजा न ही ठाकुरजी का शृंगार हुआ।
मथुरा से गिरिराज जी के दर्शन करने आई रेनू ने बताया वह गिरिराज जी के फूल बंगले के दर्शन करने आई थीं लेकिन यहां पट बंद मिले। मथुरा से आई बबली और आगरा से आई ललतेश ने बताया कि गिरिराज जी के शृंगार में दर्शन न पाकर दुखी हैं। लोगों ने बताया कि यह पहली बार हुआ है जब इतने वक्त तक गिरिराज जी के मंदिर के कपाट बंद रहे हैं।
शृंगार के भी दर्शन लोग नहीं कर पाए। लोगों में भारी गुस्सा दिखा। भक्त परिक्रमा से पहले ढोक लगाते हैं लेकिन बुधवार को विरोध में करीब एक बजे पट बंद हो जाने से न तो गिरिराज जी का शृंगार हुआ और न ही फूल बंगला सजाया गया। भक्तों की भावनाओं को लेकर एसडीएम नागेन्द्र सिंह ने कहा कि सब कुछ गिरिराज जी के भक्तों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। गिरिराज जी के मंदिर बंद होना भी सहयोग का संकेत है। जबकि मामले में सेवायत नाराज हैं रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन
नौ दुकानों को भी ध्वस्त किया
गोवर्धन (मथुरा)। प्रशासन ने नौ दुकान व दो कमरों के एक मकान को भी ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने दुकानदारों को दुकान का सामान भी नहीं निकालने दिया। विरोध के बाद बामुश्किल से कुछ सामान निकाला गया। आरती स्थल के बाद तीन जेसीबी लगाकर दाऊ दयाल की दाऊ दादा ट्रेडर्स की दुकान, हितेन्द्र कटारा की दुकान, महेश पुरोहित गंगा मुनीम के साथ विनोद कुमार की छह दुकानें व दो कमरों के मकान को भी तुड़वा दिया गया।