फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पटना-कोटा एक्सप्रेस से सांड़ टकराया

पटना-कोटा एक्सप्रेस से सांड़ टकराया

Sat, 17 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पटना-कोटा एक्सप्रेस से सांड़  टकराया
Amritsar train accident - फोटो : PTI
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर फिरोजाबाद के पास शुक्रवार तड़के एक्सप्रेस ट्रेन से सांड़ टकरा गया, जिससे ट्रेन करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। इसके चलते अप लाइन की राजधानी एक्सप्रेस सहित करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


पटना से चलकर कोटा जाने वाली पटना-कोटा एक्सप्रेस तड़के 4.30 बजे फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से चली थी कि तभी हिरनगांव से पहले उसके इंजन के सामने सांड़ आ गया। चालक ने हार्न बजाकर सांड़ को हटाने का काफी प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिली। सांड़ इंजन की चपेट में आ गया और उसके चिथड़े इंजन में फंस गए। चालक ने ट्रेन को रोककर मुख्य नियंत्रण कक्ष को सूचित किया।
विज्ञापन


नियंत्रण कक्ष द्वारा अप लाइन की राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रोक दिया। साथ ही ट्रैक क्लीयर करने के निर्देश दिए। रेलकर्मियों ने ट्रैक साफ कराया और इंजन में फंसे चिथड़े निकाले। इसके बाद करीब 45 मिनट बाद सुबह 5.15 बजे ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका। इस दौरान राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, ऊंचाहार एक्सप्रेस और फरुक्खा एक्सप्रेस सहित लगभग एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed