फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पार्षद ने दी आत्मदाह की चेतावनी

पार्षद ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Thu, 15 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पार्षद ने दी आत्मदाह की  चेतावनी
फिरोजाबाद। वार्ड नंबर 45 नगला बिश्नू की जनता ने क्षेत्रीय पार्षद राकेश यादव के नेतृत्व में गुरुवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। क्षेत्रीय जनता ने एलान किया कि जनसमस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। समस्याओं के शीघ्र समाधान नहीं होने पर पार्षद ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगला बिश्नू क्षेत्र की जनता सालों से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। वार्ड में जगह-जगह टूटी सड़कें, पेयजल की गंभीर समस्या है। सफाई कर्मचारी की कमी के चलते पूरे वार्ड में गंदगी व जलभराव की गंभीर समस्या है।
विज्ञापन


दर्जनों स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। क्षेत्रीय पार्षद व जनता कई बार समस्याओं के निदान को आंदोलन कर चुकी है, परंतु समस्या का निदान नहीं हुआ। नगर निगम की अनदेखी के चलते गुरुवार को क्षेत्र की जनता पुन: धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि नगला विश्रू की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। दीवान सिंह ने कहा कि जल्द सड़कें बनाई जाएं। सबमर्सिबल लगवाए जाएं। सफाई व्यवस्था सुधार को 20 कर्मचारी बढ़ाए जाएं।

क्षेत्रीय पार्षद राकेश यादव ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। समस्या का समाधान न हुआ तो आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटूंगा। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।


धरने में राधेश्याम, कुलदीप, विद्यादेवी, दुर्गेश, रामबेटी, कविता, गुड्डी, कैलादेवी, पुष्पा, चंद्रावली, राजेंद्र, राकेश, रामसिंह, डौली यादव, निरंजन सिंह, राजू यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed