फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जन्मस्थान पर धूमधाम से मना शरद पूर्णिमा महोत्सव

जन्मस्थान पर धूमधाम से मना शरद पूर्णिमा महोत्सव

Wed, 24 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जन्मस्थान पर धूमधाम से मना शरद पूर्णिमा महोत्सव
डैमो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान में श्रीकृष्ण सेवा मंडल के सहयोग से मंगलवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव पर ठाकुर केशवदेव ने चन्द्रलोक में छप्पन भोग के मध्य विराज कर दर्शन दिए।
विज्ञापन


शुभारंभ प्रात: 9:15 बजे पंचगव्य महाभिषेक से हुआ। इसके बाद गोशाला में गायों को माला पहनाकर उनकी पूजा की गई। दोपहर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी व खीर प्रसाद का वितरण किया। शाम 5 बजे से प्रागंण में गिर्राज पर्वत के श्रीविग्रह के समक्ष छप्पन भोग अर्पित किए गए। शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक लीलामंच पर श्रीकृष्ण सेवा मंडल के रसिकों द्वारा भजन गायन किया गया।
विज्ञापन


अनंत हरिदासी दीदी मीनू शर्मा फरीदाबाद की रसमयी वाणी पर श्रद्धालु-भक्त भाव-विभोर हो जमकर झूमे। रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक श्रीराम शर्मा निमाई के निर्देशन में श्रीकृष्ण चबूतरा पर महारास का मंचन किया गया। शुभारंभ संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी व मंडल के अतुल शोरावाला द्वारा ठाकुर जी की आरती कर किया गया। समापन रात्रि 12 बजे शयन आरती से हुआ। इस दौरान संस्थान के मुख्य अधिशाषी राजीव श्रीवास्तव, मोहन पंडित, सुनील अग्रवाल कनुआ, अंशुल शोरावाला, राजीव पाइप वाले, मुरारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed