फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चुप्पी तोडो खुलकर बोलो, प ुलिस हर कदम आपके साथ

चुप्पी तोडो खुलकर बोलो, प ुलिस हर कदम आपके साथ

Tue, 23 Oct 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
चुप्पी तोडो खुलकर बोलो, प ुलिस हर कदम आपके साथ
एटा। अब चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो, यह बात अपर पुलिस अधीक्षक ने सर्वोदय इंटर कालेज में अमर उजाला की तरफ से आयोजित हुई पुलिस पाठशाला में छात्राओं से कही। उन्होंने छात्राओं से किसी भी समस्या के निराकरण के लिए हेल्प लाइन नंबरों का इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से छात्राओं को कानून एवं अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए पुलिस की पाठशाला का आयोजन रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें छात्राओं को जागरूक करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि चुप्पी तोड़ कर अपने साथ होने वाले किसी भी उत्पीड़न की शिकायत खुलकर पुलिस से करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घर से विद्यालय आते जाते समय यदि किसी भी छात्रा को कोई परेशान करता है तो उसकी शिकायत छात्राएं तत्काल प्रभाव से हेल्प लाइन नंबर पर फोन करके दे। एएसपी ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने वाली छात्रा का नाम पता पूरी पहचान गोपनीय रखी जाती है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्ची पाउडर से मनचलों को दें मात
एटा। पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को जागरूक करते हुए महिला थाना प्रभारी कंचन कटियार ने बताया कि छात्राएं घर से आते जाते वक्त अपने पास कागज की पुड़िया में मिर्ची पाउडर साथ रखें। जिसे किसी के तंग करने या फिर अन्य उत्पीड़न के वक्त आरोपी की आंखों में डालकर खुद को बचाएं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट को भी सीखना चाहिए।

इन नंबरों से ले मदद
एटा। पुलिस पाठशाला के वक्त अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि महिला एवं बच्चों पर होने वाले उत्पीड़न को रोकने के लिए शासन स्तर से कई हेल्प लाइन संचालित की जा रही है। जिसमें यूपी-100, 1090, 181 आदि हेल्प लाइन शामिल है। इन हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करके पीड़ित छात्राएं या फिर महिलाएं मदद ले सकती है।


सोशल मीडिया पर अपरिचितों से साझा न करें बात
एटा। पुलिस की पाठशाला में एएसपी संजय कुमार ने छात्राओं से कहा कि सोशल मीडिया पर अपरिचित लोगों के साथ अपनी कोई बात साझा न करें। सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय पूरी तरह से सावधानी बरतनी चाहिए। छात्राएं सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। अनजान और अपरिचित लोगों के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अपनी लोकेशन आदि व्यक्तिगत बात एवं जानकारी को भी साझा करने से बचे। उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर उन्हें बार-बार संदेश या फिर अन्य माध्यम से परेशान करता है तो उसकी तत्काल प्रभाव से महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर जानकारी दें। इससे परेशान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस एक्शन ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed