{"_id":"5ba8f708867a5520833a7834","slug":"101537799944-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल से फरार पंद्रह हजार का इनामी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल से फरार पंद्रह हजार का इनामी पकड़ा
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आठ साल से हत्या और लूट में फरार चल रहा 15 हजार का इनामी जैंत पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उसके पास से चोरी की बाइक और हथियार बरामद हुए हैं। पूर्व में वृंदावन पुलिस इसके दो साथियों को जेल भेज चुकी है।
नोएडा के सेक्टर-62 निवासी स्नेहान सक्सेना पुत्र अमिताभ सक्सेना की आगरा से लौटते वक्त साल 2011 में जैंत चौकी क्षेत्र में कार लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी। बदमाश कार लूटकर ले गए थे। हालांकि पुलिस ने करीब एक डेढ़ माह बाद दो हत्यारोपी देवेंद्र और हरिओम को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया था। तभी से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी को जैंत पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस टीम ने गरुण गोविंद मंदिर के पास से पकड़ लिया।
सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि जैंत चौकी प्रभारी अवधेश कुमार और टीम ने इटावा के जसवंत नगर निवासी सूरज उर्फ सिराजुद्दीन उर्फ सिराज अली पुत्र रसीद को पकड़ा है। आठ से फरार चल रहे इनामी पर लूट और हत्या के 10 मुकदमे हैं। शातिर किस्म के अपराधी को पकड़ने पर एसएसपी बबलू कुमार ने टीम को 15 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।