फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   3272 किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ देने की तैयारी

3272 किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ देने की तैयारी

Mon, 20 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
3272 किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ देने की  तैयारी
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद। 3272 नॉन एनपीए ऋण खाता धारक किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ दिया जाएगा। जून-जुलाई माह में दर्ज हुई 3500 शिकायतों का निस्तारण करने के बाद कृषि विभाग ने शासन को 15 करोड़ की मांग भेजी है।
विज्ञापन


जिले में ऋण मोचन के तहत गत छह अलग-अलग चरणों में अभी तक लगभग 35 हजार से ज्यादा किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ दिया जा चुका है। लगातार मिल रहीं शिकायतों के मद्देनजर शासन ने ऋण मोचन के लाभ से वंचित किसानों की शिकायत दर्ज कराने एवं पात्र किसानों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में गत 31 जुलाई तक ऋण मोचन योजना के तहत 3500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई गईं। तहसील व बैंक स्तर से शिकायतों का सत्यापन कराने के बाद 3272 किसान पात्रता की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन


योजना के नोडल कृषि विभाग ने सभी 3272 किसानों को योजना का लाभ देने के लिए शासन को 15 करोड़, 84 लाख 5132 की मांग जनरेट कर शासन को भेजी है। जिन किसानों को पात्रता की श्रेणी में रखा है। उनमें सबसे ज्यादा एनपीए ऋण खाता धारक 187 किसान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न शाखाओं से केसीसी धारक किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जिला कृषि अधिकारी रविकांत से मिलने पहुंचे गांव सुजातगढ और वासदेव पुर ब्लाक फिरोजाबाद के ग्रामीणों का आरोप था कि विभागीय कर्मचारियों ने उनकी शिकायतें दर्ज नहीं कीं। छोटी-मोटी खामियों का हवाला देकर उनको कई दिनों से टरकाया जा रहा है। आरोप लगाने वालों में जयवीर सिंह, जालिम सिंह, लटूरी सिंह, कप्तान सिंह, वेदप्रकाश, राजेश कुमार और वीरेद्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed