{"_id":"5b7abeb442c7924646254610","slug":"101534770868-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किसान का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किसान का शव तालाब में मिला
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गांव वीरपुर से लापता एक किसान का शव गांव के पास ही तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि परिजनों की ओर से किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी 35 वर्षीय किसान दुर्विजय शनिवार की शाम घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकल गया था। जब वह रात को घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
रातभर परिजन दुर्विजय की तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार को जानकारी मिली कि गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में किसान का शव पड़ा हुआ है। जानकारी होते ही परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वहां जाकर देखा तो किसान का शव तालाब में पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।