फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   फसलें डुबोने को मचलने लगी यमुना

फसलें डुबोने को मचलने लगी यमुना

Mon, 30 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
फसलें डुबोने को मचलने लगी यमुना
yamuna river - फोटो : ani
टूंडला। लगातार बारिश और हथिनीकुंड से पानी छोड़ने से यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। यमुना खादर में बोई गई फसलें तो पहले ही जलमग्न हो चुकी हैं, अब किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को लीलने के लिए मचलने लगी है। दिल्ली और मथुरा में यमुना के खतरे के निशान से ऊपर बहने की खबरों से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


यमुना का लगातार बढ़ता जलस्तर तटीय क्षेत्रों के किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। किसानों का कहना है कि यमुना का जलस्तर एक से दो फीट और बढ़ा, तो उनकी बची फसलें भी यमुना के आगोश में समा जाएंगी। लगातार बारिश ने कुछ दिनों पूर्व बोई बाजारा की फसल उपजने से पहले ही डुबो दिया। रविवार को यमुना के खादर में कुछ ही किसानों की फसलें बर्बाद हुई थी, किंतु सोमवार को जलस्तर बढ़ने से किसानों की बाजारा व तिलहन आदि की फसलें भी डूब गईं। रसूलाबाद के किसान काशीराम, मुरारीलाल, कप्तानसिंह, सुरेश कुमार, भागीरथ, साहबसिंह, निन्नूराम, लखमीचंद्र आदि ने बताया कि उनकी सब्जी आदि की फसल यमुना मैया की भेंट चढ़ गईं।
विज्ञापन


टूंडला में यमुना के तटीय गांव जटपुरा, फलट्टी, चंदन सिंह की ठार, नगला काले, कुतकपुरशाह, ठार डेका, ठार हरवंश, बजहेरा, ग्वारई, न्यामतपुर, नगला मूसटा, घुरुकूंआ। फिरोजाबाद के थाना लाइनपार सुजात गढ़, नादन, गुंदाऊ की ठार, नया बांस, शंकरपुर, अलहादीपुर आदि इलाकों में बाढ़ का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed