{"_id":"5b57604d4f1c1b42748b6a2f","slug":"101532452941-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के बाद अब मोदी के आने तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के बाद अब मोदी के आने तैयारी
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
किसान कल्याण रैली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सीएम योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एटा बुलाने की तैयारी है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने भी कवायद शुरू कर दी है। वहीं मुख्यमंत्री भी जनसभा में अपने भाषण में प्रधानमंत्री के एटा आने के संकेत दे गए। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव से पहले एटा बुलाकर जनसभा के साथ मेडिकल कॉलेज की आधारशिला और सोरों के विकास की नींव रखी जा सकती है। भाजपा ने भी प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए बृज क्षेत्र में एटा को चुना है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने कोर कमेटी की बैठक के दौरान विधायकों और पार्टी नेताओं को नसीहत दी ।
जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिन का प्रवास हो चुका है। हालांकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एटा आमंत्रित करने की तैयारी है। केंद्र सरकार द्वारा आम बजट में आवंटित मेडिकल कालेज के निर्माण की तैयारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में अपने भाषण में भी कहा कि जल्द ही जिले में मेडिकल कालेज की आधारशिला रखने के लिए बड़ा कार्यक्रम होगा। इन संकेतों से जाहिर है कि मुख्यमंत्री के बाद बड़े कार्यक्रम में बड़े नेता के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। उधर, भाजपा की कोर ग्रुुप बैठक में भी मुख्यमंत्री ने विधायकों और पार्टी नेताओं को मिलकर काम करने के लिए कहा है। इससे साफ है कि कार्यक्रम से पहले जिले में पार्टी की बिगड़ती स्थिति को सुधारने की तैयारी है। सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए बृज क्षेत्र में एटा को चुना सकता है। वहीं सांसद राजवीर सिंह ने भी केंद्र में प्रधानमंत्री को एटा बुलाने की बात रखी है। इन सब संकेतों से स्पष्ट है कि जल्द ही प्रधानमंत्री एटा आकर विकास की सौगात दे सकते हैं।
30 करोड़ से सोरों का विकास
भाजपा के बड़े नेता बताते हैं कि सोरों तीर्थ के विकास के लिए राज्य सरकार 30 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी कर रही है। बजट को लेकर डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज को मिली जमीन
जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए 16.44 हेक्टेयर जमीन का चयन हो गया है। केंद्र से 189 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसकी आधारशिला रखने के साथ ही काम शुरू हो जाएगा।
भाजपा के लिए बनेंगे फायदे का सौदा
लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए दोनों प्रोजेक्ट फायदे का सौदा बन सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बृज क्षेत्र में एटा-कासगंज में बड़े विकास कार्य पार्टी को मजबूत स्थिति में लाएंगे।