{"_id":"5b4793154f1c1bc4248b5f95","slug":"101531417365-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पुलिस ने सुइसाइड को गई महिला की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पुलिस ने सुइसाइड को गई महिला की बचाई जान
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन की बीचोंबीच नरहौली के पास आंखों पर पट्टी बांधे खड़ी महिला को देखकर हाईवे पुलिस के होश उड़ गए। हाईवे पुलिस की जीप में सवार एसआई रुचि त्यागी की सजगता और तत्काल एक्शन ने महिला को पटरी से हटाकर उसकी जान बचा ली।
गनीमत रही कि की ट्रेन आ जाती तो एक परिवार बर्बाद हो जाता। इसके बाद पुलिस महिला को हाईवे थाने ले आई। यहां महिला से पुलिस ने जानकारी जुटाई। महिला ने पुलिस को आर्थिक तंगी के चलते सुइसाइड करने के लिए रेलवे लाइन पर जाना बताया। हाईवे पुलिस ने महिला की दो घंटे तक काउंसलिंग की और उसके बाद उसे घर छोड़कर आई। यहां पर प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने महिला के परिवार की आर्थिक मदद भी की।
प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि महेंद्र नगर निवासी शैलेंद्र की पत्नी गुड्डी आर्थिक तंगी के चलते आंखों पर पट्टी बांधकर सुइसाइड करने के लिए रेलवे लाइन पर खड़ी हुई थी। महिला एसआई रुचि त्यागी ने देख लिया तो उसकी जान बचा ली। फिलहाल महिला अपने बच्चों के साथ है। आगे ऐसा कदम नहीं उठाएगी इस प्रकार का वादा हाईवे पुलिस से महिला ने किया है।