फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा-हाथरस मार्ग पर ट्रक खराब होने से लगा जाम

मथुरा-हाथरस मार्ग पर ट्रक खराब होने से लगा जाम

Fri, 15 Jun 2018 08:12 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
मथुरा-हाथरस मार्ग पर ट्रक खराब होने से लगा जाम
डैमो
राया (मथुरा)। मथुरा-हाथरस मार्ग एवं रेलवे क्रॉसिंग पर अलग-अलग दो ट्रक खराब हो जाने से तीन घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग र्गइं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद पुलिस ने क्रेन से खराब ट्रक को हटवा कर मार्ग साफ कराया।
विज्ञापन


हाथरस रोड पर शुक्रवार को प्रात: आठ बजे रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक का धुरा टूट गया। इससे ट्रक बीच ट्रैक पर खड़ा रह गया। घटना की सूचना गेटमैन ने रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों को दी। भरतपुर से कासगंज जाने वाली ट्रेन को राया रेलवे स्टेशन पर 20 मिनट से अधिक समय तक रोका गया।
विज्ञापन


ट्रक को धक्का लगा कर रेलवे लाइन से अलग किया गया। उसके बाद नेहरू पार्क के सामने सुबह 11 बजे एक अन्य ट्रक खराब हो गया। चालक ने ट्रक को स्टार्ट करने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुआ। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से ट्रक को हटवा कर मार्ग साफ कराया गया। ट्रक खराब होने के कारण जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed