{"_id":"5adf3bb94f1c1bc03d8b4bf9","slug":"101524579257-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा ला रहा युवक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा ला रहा युवक पकड़ा गया
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विशाखापट्नम से गांजे की खेप लेकर आए युवक को जीआरपी ने रेलवे जंक्शन पर पकड़ लिया। युवक के कब्जे से 11 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। मंगलवार तड़के जीआरपी के जवान प्लेटफार्म दो पर गश्त कर रहे थे, इसी दौरान दो युवक जीआरपी को देखकर बैग लेकर भागने लगे।
जीआरपी के जवानों ने एक युवक को पकड़ लिया और थाने ले आए। पकड़े गए युवक राम कैलाश निवासी गांव मुबारिकपुर थाना ढोलना कासगंज के बैग में 11 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
रामकैलाश ने बताया कि वह विशाखापट्टनम से गांजे की खेप लेकर दक्षिण एक्सप्रेस से आया था। यह खेप उसे खुर्जा में नशे के कारोबारी को पहुंचानी थी। जीआरपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। पूछताछ में राम कैलाश ने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।