{"_id":"5ac3b9344f1c1bd9618b5521","slug":"101522776372-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स को हटाकर किया कार्रवाई का कोरम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स को हटाकर किया कार्रवाई का कोरम पूरा
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रसूता को भर्ती न करने और गेट पर बच्चा होने के मामले में अधिकारियों ने स्टाफ नर्स को हटाकर कार्रवाई का कोरम पूरा कर दिया। हालांकि जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नही हुई है। ऐसे में अधिकारियों की कार्रवाई पर प्रश्न चिह्न लग रहा है।
विगत तीन दिन पूर्व भट्ठा मजदूर की पत्नी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती न कर लौटा दिया था। ऐसे में महिला ने अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म दिया था। मामले में अधिकारियों ने कार्रवाई के नाम पर स्टाफ नर्स को हटा दिया है।
सीएमओ डा. एके अग्रवाल ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स रश्मि दास को हटाया गया है। उन्हें सकीट स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया गया है। इस तरह से अधिकारियों ने निचले क्रम के कर्मचारी पर कार्रवाई करते हुए कोरम पूरा किया है।
विज्ञापन
कार्रवाई को लेकर लोगों में चर्चा है कि अधिकारी जानबूझकर जिम्मेदारों को बचाने में जुटे है। हालांकि सीएमओ को कहना है कि प्रथम जांच के दौरान दोषी स्टाफ नर्स को हटाया गया है। वहीं मामले की जांच जारी है।