{"_id":"5ac23d884f1c1bdd618b50ef","slug":"101522679176-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मांट स्थित विद्युत एक्सईन कार्यालय का घेराव किया। मौके पर किसानों के खिलाफ की गई बिजली चोरी की रिपोर्ट और समन शुल्क हटाने की मांग की गई। एक्सईएन ने इस मामले में जांच कराने के लिए अधीनस्थों को आदेश दिए हैं। इस मामले में पहले भी भाकियू ने तहसील मांट में धरना-प्रदर्शन किया था।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार और जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांट में जाबरा रोड स्थित बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। जनवरी महीने में ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा गढ़ी हुलासी के 45 किसानों के खिलाफ हुई बिजली चोरी की रिपोर्ट को वापस लेने और किसानों पर लगाए गए समन शुल्क को हटाने की मांग की।
मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि किसानों के सामूहिक कार्यक्रम में जलाई गई बिजली को लेकर एफआईआर कराई गई है। यदि पांच दिन में समस्या का समाधान नहीं किया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। एक्सईएन राजवीर सिंह का कहना है कि बिजली चोरी के मामले की जांच एसडीओ और जेई से कराएंगे, यदि बिल में कोई खराबी होती है तो वह उसे सही कराएंगे। गजेंद्र चौधरी ने बताया किसानो के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को लेकर पहले भी तहसील मांट में धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस मौके पर हाकिम सिंह, देवी सिंह, कन्हैया लाल, लक्ष्मण सिंह, मान सिंह आदि किसान मौजूद थे।