{"_id":"5ab107314f1c1b094a8b6414","slug":"101521551153-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर किसानों को दी जाए टोल में छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर किसानों को दी जाए टोल में छूट
Updated Tue, 20 Mar 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
farmar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-करहल। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगला अनूप के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों के साथ किसानों की भीड़ मौजूद रही। पदाधिकारियों ने सड़क प्राधिकरण के अधिकारियों से टोल टैक्स मेें किसानों को छूट दिए जाने की मांग उठाई।
भाकियू के जिला अध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि एक तरफ तो सरकार किसानों को राहत देने की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर उन्हें टोल टैक्स में छूट भी नहीं दी जा रही है। किसान अपनी फसल को मंडी तक ले जाने के लिए वाहन का प्रयोग तो करेगा ही। इस प्रकार से तो किसान लखनऊ मंडी में फसल को बेचने के लिए भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नहीं जा पाएगा। वहीं, फसल को मंडी तक जल्दी ले जाने के लिए यही एक रास्ता रह जाता है।
बाकी के रास्तों से जाने पर काफी समय बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स पर टोल लगने से किसान की लागत और भी बढ़ जाएगी, तो किसान खुशहाल कैसे होगा। यूनियन के तहसील अध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर किसानों को टोल में छूट नहीं देना किसानों के साथ अन्याय है। इस प्रकार से तो किसानों का खर्चा और भी बढ़ जाएगा। इस मौके पर योगेंद्र प्रसाद दुबे, शेर सिंह शाक्य, भुवनेश राजपूत, राम प्रताप सिंह मौजूद रहे।