फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गांवों में राजस्वकर्मी खोज रहे हैं पानी की टंकियां

गांवों में राजस्वकर्मी खोज रहे हैं पानी की टंकियां

Mon, 19 Mar 2018 08:20 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
गांवों में राजस्वकर्मी खोज रहे हैं पानी की टंकियां
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। गर्मी शुरू होने से पहले ही पेयजल संकट का समाधान खोजने की मशक्कत शुरू हो गई है। जल निगम से जनपद में स्थापित सभी पेयजल योजनाओं की सूची मांग ली गई है। ग्राम प्रधानों को भी 812 टीटीएसपी योजनाओं के लिए हिदायत दे दी गई है। जनपद में पेयजल की वर्तमान स्थिति का वास्तविक आंकलन के लिए राजस्वकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि खारे पानी की समस्या से जूझने वाले मथुरा जनपद की इस गंभीर समस्या का समाधान फिलहाल वर्तमान संसाधनों के आधार पर खोजने की कोशिश हो रही है। इसके लिए जल निगम से सभी पेयजल योजनाओं की लिस्ट ले ली गई है। इनकी वास्तविक स्थिति पता लगाने के लिए राजस्वकर्मियों को लगा दिया है। गांव स्तर पर टीटीएसपी योजना के लिए ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी दे दी गई है। इसमें जनपद में 812 योजनाओं में से 300 काम नहीं कर रही हैं। खराब नलकूप की भी लिस्ट तैयार कराई गई है।
विज्ञापन


उधर, शहरी क्षेत्र की पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण में लचर प्रक्रिया के चलते डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने महाप्रबंधक जल संस्थान को स्पष्ट कह दिया है कि गर्मी से पहले ही शहर की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। जहां प्रशासनिक मदद चाहिए, बता दें। गर्मी के दौरान पानी का संकट नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed