{"_id":"5aad5dc44f1c1ba9758b60f7","slug":"101521311172-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन के पहले दिन नहीं पहुंचे 1300 से अधिक परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन के पहले दिन नहीं पहुंचे 1300 से अधिक परीक्षक
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पहले ही दिन 1300 परीक्षक और तमाम उप प्रधान परीक्षक मूल्यांकन केंद्रों में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऐसे सभी अनुपस्थित परीक्षकों की सूची मांगी है। यह पत्रावली डीएम के सामने प्रेषित की जाएगी।
शनिवार से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू किया गया। जीआईसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.संतोष सारस्वत ने बताया उनके यहां हाईस्कूल में 46 उप प्रधान परीक्षकों में से 17 परीक्षक ही उपस्थित रहे। 465 परीक्षकों में से 86 परीक्षक ही ड्यूटी पर पहुंचे हैं। इंटर में 65 उप प्रधान परीक्षकों में से 36 और 439 परीक्षकों में से 100 परीक्षक ही मौजूद रहे।
वहीं, केआर इंटर कॉलेज में 445 में से 225 और जवाहर इंटर कॉलेज में 796 में से 400 परीक्षक ही पहले दिन केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान केंद्रों में 1300 से अधिक परीक्षक अनुपस्थित रहे। केआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.भगत सिंह ने बताया पहले दिन उप प्रधान परीक्षकों की ट्रेनिंग हुई और परीक्षकों ने डैमो के रूप में कापियों का मूल्यांकन किया। जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केवी सिंह ने बताया केंद्र में ट्रेनिंग के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरूहो चुका है।
विज्ञापन
वित्तविहीन शिक्षक संघ ने किया बहिष्कार
मथुरा। प्रांतीय आह्वान पर वित्तविहीन शिक्षक संघ ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। डीआईओएस कार्यालय पर एकत्रित शिक्षकों ने अपना मांग पत्र सौंपा। इसमें मानदेय, अनुभव प्रमाणपत्र और वित्तविहीन विद्यालयों से भेदभाव का व्यवहार बंद करने की मांग की गई। इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह, तपेश, महीपाल सिंह, सत्येंद्र उपाध्याय आदि थे।