{"_id":"5aa6b8284f1c1bc0758b51ef","slug":"101520875560-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों ने वेंडर पीटा, मदुरई संपर्क क्रांति रोक किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों ने वेंडर पीटा, मदुरई संपर्क क्रांति रोक किया हंगामा
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मदुरई से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में वेंडर और रेलकर्मियों के बीच विवाद हो गया। इसमें रेलकर्मियों ने वेंडर की पिटाई कर दी। इसके बाद भी रेलकर्मियों ने मथुरा जंक्शन पहुंचने पर ट्रेन को रोक जमकर हंगामा भी किया। इससे करीब 25 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। आरपीएफ, जीआरपी ने हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली में मंगलवार को होने जा रहे रेलवे मजदूर यूनियन के सम्मेलन में भाग लेने के लिए सर्दन रेलवे मजदूर यूनियन के 250 से अधिक लोग मदुरई संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। धौलपुर स्टेशन के निकट ट्रेन के एस-8 कोच में पेंट्रीकार के वेंडर मोहित शर्मा से चाय खरीदने के दौरान इन लोगों का विवाद हो गया। इस पर यूनियन के लोगों ने वेंडर की पिटाई कर दी।
आगरा कैंट पर ट्रेन रुकने पर वेंडर ने अपने साथी बुला लिए और यूनियन के लोगों को हड़का दिया। ट्रेन चलने पर बाद रेलवे स्टेशन पर यूनियन के लोगों ने फिर से वेंडर को पकड़ लिया और फिर से पिटाई कर दी। वेंडर मोहित घायल कर दिया। यहां चेन खींच कर ट्रेन को पांच मिनट खड़ा रखा गया।
विज्ञापन
मथुरा स्टेशन आने पर यूनियन के लोगों ने ट्रेन को फिर से चेन खींचकर रोक दिया और इंजन के आगे हंगामा किया। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी व रेल अफसर पहुंच गए। हंगामा कर रहे यूनियन के लोगों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरपीएफ जीआरपी से अभद्रता कर डाली। इस पर वेंडर सहित 11 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। इससे ट्रेन 25 मिनट खड़ी रही। पकड़े गए सहामुदगम, सुरेश कुमार, सग्गुल हमीद, एमके डेनियल, एमवीरा भानु, के आनंद, एन सरबन कुमार सहित 10 लोग हैं।
आरपीएफ, जीआरपी में केस दर्ज
मदुरई संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में वेंडर के साथ हुई मारपीट व हंगामा कर ट्रेन को चेन खींचकर रोक देने का मामले में 10 लोगों के खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
साथ ही जीआरपी में मोहित शर्मा की तहरीर पर एक राय होकर मारपीट करने और जानलेवा हमले की भी रिपोर्ट दर्ज की है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए लोग नशे में होने के चलते उनका मेडिकल कराया जा रहा है। स्टेशन मास्टर केएल मीणा ने बताया कि घटना के चलते ट्रेन 25 मिनट खड़ी रही। ट्रेन का मथुरा में स्टॉपेज नहीं है।