फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ग्राम पंचायत उपचुनाव की मतगणना आज

ग्राम पंचायत उपचुनाव की मतगणना आज

Fri, 23 Feb 2018 11:13 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत उपचुनाव की मतगणना आज
चुनाव आयोग
कासगंज।
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायत के दो प्रधान व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान की मतगणना शनिवार को होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना पर नजर रखने के लिए दो मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।


पटियाली की ग्राम पंचायत नगला आशानंद में प्रधान पद के लिए पटियाली विकास खंड कार्यालय में दो टेबल पर 1365 वोटों की गिनती होगी। इसके साथ ही प्रधान प्रत्याशी श्रीदेवी, संजीत कौर, प्रेमा देवी के भाग्य का फैसला हो जाएगा। यहां अपर उप जिलाधिकारी राम अवतार सिंह को मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन



गंजडुंडवारा की ग्राम पंचायत अलीपुर दादर में प्रधान पद के लिए 1291 वोटों की गिनती होगी। इसी के साथ प्रत्याशी राकेश कुमार, अजय कुमार का भाग्य का फैसला हो जाएगा। वहीं क्षेत्र पंचायत बहरोजपुर वार्ड 41 के लिए 556 वोटों की गिनती होगी। यहां राकेश कुमार, दिनेश चंद्र के भाग्य का फैसला होगा। यहां उपजिलाधिकारी पटियाली धीरेंद्र कुमार मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू होगा। मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed