{"_id":"5a8adae44f1c1bb3208ba30e","slug":"101519049444-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द आईएसओ सर्टीफाइड होगी छाता तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द आईएसओ सर्टीफाइड होगी छाता तहसील
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता (मथुरा)। जनपद की छाता तहसील कार्य की गुणवत्ता के मामले में अब जल्द ही आईएसओ सर्टीफाइड होने जा रही है। इसके लिए छाता तहसील परिसर को आईएसओ के तय मानकों के अनुरूप इंफ्र ास्ट्रक्चर दिया जा रहा है। कार्य के तौर तरीके भी बदलने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
आगरा मंडल में फिरोजाबाद की सदर तहसील के बाद अब मथुरा जनपद की छाता तहसील को आईएसओ प्रमाण पत्र मिलने जा रहा है। इसके लिए अब तक दो चरणों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब अंतिम चरण के तहत तहसील का तय मानकों के तहत आडिट होना है। इससे पहले तहसील में इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोसेसिंग और टेक्नोलॉजी को अपग्रेड किया जा रहा है। यहां बायोमैट्रिक हाजिरी, व्यवस्थित आफि स, रिशेप्शन, शिकायत पेटिका, साफ सफ ाई और चित्रकारी फिलहाल आम लोगों को लुभा रही है। इस दिशा में तहसील प्रशासन के साथ इशिता कंसल्टेटिंग काम कर रही है। कंसल्टेंट आजाद सिंह ने बताया कि छाता तहसील में आईएसओ के मद्देनजर काम किया गया है।
विज्ञापन