फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नेशनल तलवारबाजी में सुहागनगरी की बेटियों का चयन

नेशनल तलवारबाजी में सुहागनगरी की बेटियों का चयन

Thu, 14 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
नेशनल तलवारबाजी में सुहागनगरी की बेटियों का चयन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के उत्तर प्रदेश की टीम से फिरोजाबाद की बेटियां प्रतिनिधित्व करेंगी। लखनऊ में आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स को पास करके अब तीनों बेटियों ने शहर का नाम रोशन किया है। तलवारबाजी नेशनल प्रतियोगिता 9 से 12 जनवरी तक बेंगलूरू में होगी।
विज्ञापन


सुहागनगरी की मुस्कान शर्मा पुत्री उपेंद्र शर्मा ने ईपी इवेंट में और अनामिका यादव पुत्र राजन सिंह यादव एवं रक्षा यादव पुत्री नरेश कुमार यादव का फाइनल ईवेंट में उप्र तलवारबाजी टीम में चयन हुआ है। तीनों सरस्वती विद्या मंदिर केशवपुरम की छात्राएं हैं। दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम की कोच सुमन सिंह ने बताया कि छात्राओं का सलेक्शन ट्रायल लखनऊ के बाल संग्रालय में 10 दिसंबर को हुआ था।
विज्ञापन


ट्रॉयल में प्रदेश के 15 जिलों से 150 बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था। छात्राएं दाऊदयाल स्टेडियम में तलवारबाजी कोच के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रही हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह ने छात्राओं एवं कोच की मेहनत की सराहना की। तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष अतुल बंसल और सचिव जितेंद्र सिंह ने चयन पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed