{"_id":"5a1077344f1c1b6e548bde24","slug":"101511028532-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक की मांग
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। फिल्म पद्मावती के विरोध के स्वर सुहागनगरी में उठना शुरू हो गए। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। प्रशासन से फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग की।
संजयलीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावती के विरोध का क्रम पिछले कई दिनों से चल रहा है। शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी जिला मुख्यालय पर जिला उपाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचे।उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र सिंह भदौरिया को सौंपते हुए कहा रानी पद्मावती एक आदर्श भारतीय नारी थीं। जिन पर समूचे भारत को गर्व है।
रानी पद्मावती ने अपने सतीत्व, देश और समाज की आन, वान और शान के लिए हजारों नारियों के साथ स्वयं जौहर कर दिया था। उस इतिहास को तोड़, मरोड़कर पेश किया जा रहा है। ऐसी फिल्म के प्रदर्शन को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने की मांग की है।