{"_id":"59f3783b4f1c1b9e678b7e59","slug":"101509128251-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ प्रचारक से अभद्रता पर नपे थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ प्रचारक से अभद्रता पर नपे थानेदार
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशनी। थाने में संघ के तहसील प्रचारक से अभद्रता किए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को हटा दिया है। बता दें कि गुरुवार को लोहपीटा समाज के साथ हुई घटना के बाद जब तहसील प्रचारक थाने पहुंचे थे, वहीं उनके साथ यह वारदात हुई थी। मामले में थाने का घेराव करते हुए संघ कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया था।
बता दें कि बुधवार की रात बदमाशों ने सोते समय लोहपीटा समाज की महिलाओं का मुंह दबाकर कान के कुंडल आदि लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए उठा लिया था। पकडे़ गए युवकों को निर्दोष बताते हुए भाजपाइयों ने थाने पर हंगामा किया था। आरोप है कि इस बीच गुरुवार को लोहपीटा समाज की महिलाओं के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे संघ के तहसील प्रचारक रामप्रताप के साथ थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने अभद्रता की थी।
साथ ही कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी थी। इसकी जानकारी होते ही भाजपाइयों और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। थानाध्यक्ष पर कार्रवाई न होने तक थाने में ही धरना पर बैठ गए थे। एएसपी ओमप्रकाश सिंह के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ था। मामले में एसपी राजेश एस ने कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह को थाने से हटा दिया है। उन्हें अब भोगांव थाने में एसएसआई बनाया गया है।
विज्ञापन
मैनपुरी। किशनी एसओ को हटाए जाने के बाद पुलिस कप्तान ने करहल में तैनात एसएचओ जसवीर सिंह सिरोही को वहां का चार्ज सौंपा है। इसके अलावा बरनाहल थाने की जिम्मेदारी धर्मेंद्र दहिया को सौंपी गई है। अशोक कुमार को एसओ दन्नाहार बनाया गया है।