{"_id":"59ee1ab14f1c1bec538b8c72","slug":"101508776625-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार घायल, ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार घायल, ग्रामीण भड़के
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना में दूध की गाड़ी की चपेट में आकर बाइक सवार के घायल होने के बाद ग्रामीण भड़क उठे। आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पथराव की जानकारी पर पुलिस महकमे में आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। इधर, घटना की जानकारी पर पहुंचे विधायक ने अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
फिरोजपुर निवासी मनोहर पुत्र रामदास सोमवार देर शाम बाइक से ढोलना जा रहा था। ढोलना तिराहे पर दूध की गाड़ी का डाला उसके सिर में लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इधर, सूचना के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों की ओर से पथराव होता देखकर पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई। पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों का आरोप था कि सूचना देने के बाद भी न तो थाना पुलिस पहुंची और न ही यूपी 100 आई। इधर, पथराव और मार्ग जाम की सूचना पर एसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी पवित्र मोहन त्रिपठाी, सीओ राहुल कुमार मौके पर पहुंच गए। वहीं जानकारी पर सदर विधायक देवेंद्र प्रताप भी पहुंच गए। उन्होनें ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। तकरीबन दो घंटे बाद जाम खुल सका। जाम खुलने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। एसपी का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर लगाए गए लापरवाही के आरोप की जांच कराई जाएगी। वहीं पुलिस पर पथराव आदि करने की घटना की भी जांच होगी। जांच में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।