फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दिवाली: उत्साह के साथ लोगों ने की आतिशबाजी

दिवाली: उत्साह के साथ लोगों ने की आतिशबाजी

Fri, 20 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
दिवाली: उत्साह के साथ लोगों ने की आतिशबाजी
फुलझड़ी जलाती मह‌िलाएं - फोटो : File Photo
मैनपुरी। दिवाली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। मकानों, दुकानों पर बिजली की आकर्षक सजावट की गई। दीपों और विद्युत की रंग-बिरंगी रोशनी से शहर जहां चमक उठा, वहीं आतिशबाजी के धूम-धड़ाकों से आकाश गूंजता रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को दिवाली पर शहर की रात रोशनी में जगमगाती रही। देर रात तक पटाखे चले। लोग

एक-दूसरे को समृद्धि और खुशहाली की शुभकामनाएं देते रहे। बाजारों में पूरे दिन रौनक रही और उल्लास से भरे लोग खरीदारी करते रहे। आतिशबाजी और मिठाइयों की दुकानों से भीड़ छटने का नाम ही नहीं ले रही थी। पटाखे चलाने के लिए लगाई गई पाबंदी का असर भी कहीं दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन


रात 12 बजे तक तेज धमाकों से आकाश गूंजता रहा। शाम सात बजे के बाद दिवाली की चकाचौंध पूरे शहर में दिखाई दी। लोगों ने घरों और दुकानों में बिजली की झालरों से आकर्षक सजावट की थी। शाम होते ही दुकानें और मकानों पर सजाई गई बिजली की झालरें जगमगाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गणेश जी एवं ऋद्धिदात्री श्री महालक्ष्मी का घर-घर में विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद झिलमिलाते दीपकों को घर के अंदर मुख्य स्थानों पर और बाहर चबूतरों, छतों पर कतारबद्ध ढंग से रखकर सजाया गया। रंग-बिरंगी मोमबत्तियां भी लगाई गई। छतों की मुंडेरों पर कलात्मक विद्युत सजावट की गई।

आंगन और प्रवेश द्वार पर रंगोली सजाई गई। अनेक घरों में रंग-बिरंगे झिलमिलाते हुए आकर्षक कंडील लटक रहे थे। धूम-धड़ाकों के पर्व दिवाली पर सबसे अधिक बच्चे आनंदित हुए। पटाखों के धमाकों की आवाजों और फुलझड़ियों की सतरंगी रोशनी पर ताली बजाकर झूम रहे थे।


करहल में लोगों ने परिवार के साथ घरों एवं अपने प्रतिष्ठानों पर धन की देवी मां लक्ष्मी और सुख समृद्धि के देव गणेश भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना की। भोगांव में घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी जी का पूजन कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पटाखों की गूंज देर रात तक गूंजती रही। दीपोत्सव पर लोगों ने घरों को रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया। बेवर में लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। घरों और प्रतिष्ठानों पर दीए जलाकर रोशनी की। घिरोर, कुरावली, किशनी, कुसमरा में भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश जी का
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed