{"_id":"5991b98b4f1c1b2d238b4886","slug":"101502722443-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा मार्ग पर ढहाए गए मकान और मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा मार्ग पर ढहाए गए मकान और मंदिर
Updated Mon, 14 Aug 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
तोड़े गए मकान।
- फोटो : अमर उजाला
राधाकुंड (मथुरा)। एनजीटी के आदेश पर विकास प्राधिकरण एवं वन विभाग ने राधाकुंड कच्ची परिक्रमा मार्ग स्थित नगला सपेरा के निकट बनी गुर्जर कालोनी में जेसीबी से तीन मकान और एक मंदिर के पिछले हिस्से को तोड़ दिया। ध्वस्तीकरण अभियान के तहत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा पुराने मलवे को हटाने का भी कार्य किया गया।
ध्वस्तीकरण कार्रवाई में मथुरा निवासी कृष्णा सेठ के तीन भवन गिराए गए। राधाकुंड निवासी मूलचंद उपाध्याय के बिट्ठल नामदेव मंदिर का पिछला हिस्सा गिरा दिया। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 179 भवन तोड़ने हैं। इनमें से अब तक 80 भवन गिराए जा चुके हैं। वहीं, द्वारिकाधाम कालोनी निवासी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि लोगों को मुआवजे की राशि तुरंत दिलाई जाए। नोटिस देने के चार दिन बाद ही तोड़ दिए गए, घर से खाने-पीने की चीजें भी निकालने का मौका नहीं दिया गया। गुर्जर कालोनी निवासी श्रीगोपाल का कहना था कि यह सही नहीं किया जा रहा है। ध्वस्तीकरण कार्रवाई में विकास प्राधिकरण सचिव रविंद्र कुमार, एसडीएम सदानंद गुप्ता, तहसीलदार विनोद कुमार, रविशंकर, रेंजर वन विभाग देवेंद्र पाल सिंह, एसओ कमलेश कुमार, चौकी इंचार्ज राजीव सिंह आदि रहे।