फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पिंटू राना की मौत पर सवाल उठने से प्रशासन सतर्क

पिंटू राना की मौत पर सवाल उठने से प्रशासन सतर्क

Sat, 08 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पिंटू राना की मौत पर सवाल उठने से प्रशासन सतर्क
फिरोजाबाद। सपा नेता पिंटू राणा की हादसे में हुई मौत के मामले में नया मोड आने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन में भी हडकंप है। मेरठ से मामले को तूल मिलता देख पुलिस के अधिकारी घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने लगे हैं।
विज्ञापन


एक जुलाई को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र में सुबह हुई घटना से तब हडकंप मच गया था तब पता चला कि हादसे में सपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव के करीबी पिंटू राणा की मौत हुई है।
विज्ञापन


कार में सवार पिंटू के दोस्त प्रदीप गर्ग और चालक दिनेश घायल हुए थे। दोनों को सैफई के अस्पताल भेजा गया था जबकि पिंटू राणा के शव को जिला अस्पताल लाया गया। शिवपाल यादव के फोन पर उनके करीबी पूर्व विधायक रामवीर यादव शिकोहाबाद पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल यादव के कहने पर ही दोनों घायलों को शिकोहाबाद से फिरोजाबाद जिला अस्पताल भेजने की वजाए सैफई भेजा गया था। इसमें चालक दिनेश पूरी तरह से होश में था। घटना के करीब 15 मिनट बाद पीआरबी नंबर चार पहुंची थी। एचसीपी पुरुषोत्तम के अनुसार जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तब काफी भीड एकत्रित हो गई थी। पिंटू राणा जमीन पर पडे थे। उनके सिर से खून बह रहा था।

मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी। माना जा रहा है हादसे के दौरान कार का गेट खुलने पर पुलिया से उनका सिर टकराया है इससे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी नसीरपुर भी घटना स्थल पर पहुंच थे।

पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव और उनके साथ आए जयचंद्र भदौरिया ने हादसे से जुड़े तथ्यों को काफी बारीकी से पुलिस से पूछा था। साथ में मौजूद शिवपाल यादव के समर्थक कुछ सपा नेताओं ने क्रास सवाल भी किए थे कि हादसा हो कैसे गया ? हादसे के वक्त पिंटू राणा आगे बैठे थे या पीछे ? कार के बैलून खुले या नहीं...?

पुलिस ने तब बताया था कि राणा कार में आगे बैठे थे लेकिन शायद सीट बेल्ट नहीं बांधे थे इस लिए बैलून खुलने के बाद भी बच नहीं सके। जबकि चालक ने सीट बैल्ट बांध रखी थी आगे का बैलून खुलने पर चालक को अधिक चोट नहीं लगी। पुलिस के अनुसार पिंटू राणा की मौत हादसे में ही हुई।


अब जब सवाल उठे हैं और राणा के साथ हादसे में घायल हुए प्रदीप गर्ग को संदेह के घेरे में राजपूताना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयचंद्र भदौरिया ने रखा है तो सवाल के जवाब स्थानीय पुलिस को भी देने पड सकते हैं। पुलिस ने तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed