फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हत्या के विरोध में बांधी काली पट्टी

हत्या के विरोध में बांधी काली पट्टी

Mon, 26 Jun 2017 11:17 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
हत्या के विरोध में बांधी काली पट्टी
बांह पर काली पट्टी बांधकर विराेध्‍ा जताया। - फोटो : अमर उजाला
कासगंज/गंजडुंडवारा। ट्रेन में बल्लभगढ़ पर रोजेदार युवक जुनैद की हत्या एवं श्रीनगर में डीएसपी अयूब पंडित की हत्या के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर कासगंज और गंजडुडवारा में आक्रोश जताया। ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने घटनाओं का विरोध किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि ईद का पर्व खुशी का दिन है। इस मौके पर लोगों ने युवकों का खून बहाया गया है। इससे मन आहत है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे काली पट्टी बांधकर लोकतांत्रिक विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने फरीदाबाद में ट्रेन में रोजेदार युवक जुनैद एवं श्रीनगर में डीएसपी अयूब पंडित एवं दादरी में अखलाक की हत्या पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन



लोगों ने कहा कि इस तरीके से भीड़ द्वारा हत्या करना बेहद गलत है। इससे अशांति और भय का वातावरण बनता है। ऐसे मामलों को समाज स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को लेकर कानून बनना चाहिए, जिससे गंगा जमुनी तहजीब खंडित न हो सके। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान आस मोहम्मद, जुबैर अहमद, मुकीम अहमद, आरिफ कुरैशी, जाकिर अहमद, नदीम, जुवैद अफजल आदि मौजूद रहे। वहीं गंजडुंडवारा में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहल्ला मूलचंद्र में प्रदर्शन कर हत्याओं पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed