फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   100 shopkeepers in Loha Mandi market are troubled business has been stalled for three days

Agra: पुलिया का निर्माण बना आफत, लोहामंडी बाजार में 100 दुकानदार हुआ परेशान; तीन दिन से व्यापार ठप

Thu, 23 Jan 2025 08:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 08:26 AM IST
सार

आगरा के लोहामंडी चौराहा-जयपुर हाउस मार्ग स्थित 65 वर्ष पुरानी पुलिया के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। यातायात पुलिस ने जयपुर हाउस और कोठी मीना बाजार की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला। ऐसे में तीन दिन से यहां के व्यापारियों का व्यापार ठप पड़ा हुआ है। 

 

विज्ञापन
100 shopkeepers in Loha Mandi market are troubled business has been stalled for three days
पुलिस निर्माण के दौरान लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के लोहामंडी चाैराहा और जयपुर हाउस मार्ग के बीच की नाले की पुलिया का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। इससे पहले ही सेंट जोंस मार्ग पर दुकानों के आगे नाली निर्माण के लिए खुदाई कर दी गई है। इससे व्यापारी परेशान हैं। खुदाई होने से जहां ग्राहक आ पा रहे हैं, वहीं आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार से नाले की पुलिया बनाने का काम शुरू हुआ है। इसको देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। दो, तीन और चार पहिया वाहनों को जगदीशपुरा, सेंट जोंस, पंचकुइयां मार्ग से निकाला जा रहा है। उधर, सेंट जोंस मार्ग पर दुकानों के आगे नाली के लिए खुदाई करने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


 नाैबस्ता निवासी अप्पू ने बताया कि उनकी बेल्डिंग की दुकान है। खुदाई की वजह से ग्राहक नहीं आ रहे हैं। 3 दिन से कोई काम नहीं मिला। नसीम की किचिन वेयर की दुकान है। उनका कहना है कि नाली के लिए खुदाई कर दी गई। मगर, अब तक निर्माण शुरूनहीं हुआ है। इससे और कितने दिन परेशानी झेलनी होगी। यह नहीं बताया जा रहा है। बाजार में 100 से अधिक दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed