फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 years imprisonment for attempt to sexual harassment in agra

मासूम से दुष्कर्म की कोशिश के दोषी को 10 साल की कैद, कोर्ट ने कहा- दया का पात्र नहीं अभियुक्त

Fri, 24 Jan 2020 12:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jan 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment for attempt to sexual harassment in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र में चार साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी सैंया के नगला गलुआ निवासी अजय उर्फ दौला को दोषी पाते हुए स्पेशल जज (पोक्सो एक्ट) वीके जायसवाल ने दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। 
विज्ञापन


वहीं जान से मारने की कोशिश में सात साल, पोक्सो एक्ट में छह साल और छेड़छाड़ में पांच साल के कठोर कारावास से भी दंडित किया। सभी सजा साथ-साथ चलेंगी। अभियुक्त पर 1.30 लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया। इसमें से आधी धनराशि पीड़िता को अदा करने के भी आदेश किए हैं।
विज्ञापन


घटना 16 अप्रैल, 2016 की है। चार साल की बालिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी अभियुक्त अजय आया। वह बालिका को अपने साथ घर के पीछे प्लाट में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी ने मासूम को जमीन पर पटका था

उधर, बच्ची के नहीं मिलने पर परिजन तलाश करने लगे। बेटी की चीख सुनकर पिता और अन्य लोग आ गए। इस पर अभियुक्त अजय ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया। बच्ची घायल हो गई। लोगों ने पीछा करके अभियुक्त अजय को पकड़ लिया। 

कोर्ट में स्पेशल लोक अभियोजक (पोक्सो एक्ट) विमलेश आनंद ने आठ गवाह और साक्ष्य पेश किए। कोर्ट ने अभियुक्त को दुष्कर्म, जान से मारने की कोशिश, छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में सजा सुनाई।

धारा और सजा

- धारा 376, 511 (दुष्कर्म की कोशिश) : दस साल का कठोर कारावास और 50 हजार जुर्माना लगाया।
- धारा 307 (जान से मारने की कोशिश) : सात साल का कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माना।
- 354 बी (छेड़छाड़) : पांच साल का कठोर कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माना।
- पोक्सो एक्ट की धारा 9 (आर)/10 : छह साल का कठोर कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माना।
(सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी)

अभियुक्त ने घिनौना और गंभीर अपराध किया, दया का पात्र नहीं : कोर्ट

कोर्ट ने अपने निर्णय में टिप्पणी की कि नासमझ चार साल की बच्ची से अभियुक्त ने घिनौना और गंभीर अपराध किया है। इस कारण बच्ची को मानसिक और शारीरिक पीड़ा से गुजरना पड़ा, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसी घटनाओं से मानवता और समाज शर्मसार होता है। अभियुक्त दया का पात्र नहीं है। वह कठिन से कठिन सजा का पात्र है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed