फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1 crore in cash stolen from a wholesale trading firm in Sikandra after breaking the security grille.

Agra News: सिकंदरा में आढ़त का जंगला तोड़कर 1 करोड़ नकदी चोरी

Thu, 06 Aug 2026 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
1 crore in cash stolen from a wholesale trading firm in Sikandra after breaking the security grille.
आगरा। सिकंदरा मंडी में फलों के आढ़ती हाजी नसीम की दुकान से 1 करोड़ रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। आढ़ती 1 अगस्त को हैदराबाद गए थे। बुधवार को वापस आने पर जंगला टूटा मिलने पर घटना का पता चला। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन की। हालांकि प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

हाजी नसीम मथुरा के दरेसी रोड के रहने वाले हैं। उनकी नसीम एंड कंपनी के नाम से आढ़त है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई की रात को आढ़त बंद करके गए थे। 1 अगस्त को हैदराबाद चले गए। बुधवार दोपहर में वापस आए। दुकान का शटर खोला। देखा कि पीछे की दीवार पर बना जंगला टूटा हुआ है। आफिस की टेबल पर रखा रुपयों से भरा बैग नहीं मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे। कैमरे मंडी परिसर में लगे हैं जबकि चोरों के दुकान के पीछे से आने की आशंका है। वहां पर कोई कैमरा नहीं है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि थाना सिकंदरा पुलिस जांच में जुटी है। आढ़त के पीछे ही खेत बने हैं। चोरों के खेत के रास्ते से आने की आशंका है। आढ़ती ने पूछताछ में बताया कि वह आफिस की टेबल पर एक करोड़ रुपयों से भरा बैग रखकर गए थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतनी रकम को बिना सुरक्षा वो क्यों छोड़ गए। आढ़त में 10 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। रकम कई दिन से आ रही थी। इसे बैंक में जमा नहीं किया गया। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आढ़ती ने कुछ लोगों पर शक जताया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed