फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   After case of Jyoti Maurya and Alok Commandant Manish Dubey was also implicated in allegations of women HG

Commandant Manish Dubey: 'घर पर अकेले बुलाया... एक व्यक्ति के कहने पर किया शोषण', महिला होमगार्ड के ये थे आरोप

Thu, 13 Jul 2023 06:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Jul 2023 06:08 PM IST
सार

होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य के पति आलोक के साथ विवादों में घिरे तो विभागीय अधिकारियों ने महिला होमगार्ड की शिकायत को भी गंभीरता से लिया। अब मनीष दुबे महिला होमगार्ड के आरोपों में बुरी तरह फंस गए हैं।

विज्ञापन
After case of Jyoti Maurya and Alok Commandant Manish Dubey was also implicated in allegations of women HG
होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे और ज्योति मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य के साथ नाम जुड़ने के बाद विवादों में घिरे कमांडेंट मनीष दुबे की शिकायत अमरोहा की महिला होमगार्ड ने चार साल पहले की थी। उसने मनीष दुबे पर छेड़खानी और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। डीजी होमगार्ड के आदेश पर चार बार मामले की जांच हुई थी, लेकिन अब आकर महिला होमगार्ड के शोषण में कमांडेंट बुरी तरह फंस चुके हैं। जिले में यह मामला फिर से चर्चाओं में आ गया है।

विज्ञापन

अमरोहा की रहने वाली युवती वर्ष 2017 में होमगार्ड में भर्ती हुई थी। जबकि 2018 में उसकी नियुक्ति हुई। इसी बीच महिला होमगार्ड का जिले के ही रहने वाले व्यक्ति से विवाद हो गया। जो खुद को पत्रकार बताता था। उस पर होमगार्ड से छेड़खानी के आरोप लगे। जिस मामले में उस पर कार्रवाई भी हुई। महिला होमगार्ड का आरोप था कि उसके कहने पर कमांडेंट मनीष दुबे उसका शोषण कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने उसके साथ अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया। जबकि महिला होमगार्ड की शिकायत पर कमांडेंट ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके आधार पर वर्ष 2019 में महिला होमगार्ड ने कमांडेंट मनीष दुबे की शिकायत लखनऊ में डीजी होमगार्ड से की। इसके बाद चार बार आरोपों की जांच की गई। लेकिन मनीष दुबे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन

लेकिन अब जब मनीष दुबे बरेली में तैनात महिला पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य के पति आलोक के साथ विवादों में घिरे तो विभागीय अधिकारियों ने महिला होमगार्ड की शिकायत को भी गंभीरता से लिया। अब मनीष दुबे महिला होमगार्ड के आरोपों में बुरी तरह फंस गए हैं। फिलहाल विवादों में घिरे जिला कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की गई है।

महिला होमगार्डों से घर पर खाना बनवाने का आरोप
करीब ढाई साल अमरोहा जनपद में जिला कमांडेंट रहे मनीष दुबे विवादों में घिरे रहे। महिला होमगार्ड की शिकायत से पहले मनीष दुबे पर अन्य महिला होमगार्डों से अपने घर पर खाना बनवाने का आरोप लगा है। मनीष दुबे पर ये भी आरोप लगे कि वह महिला होमगार्ड को अपने घर पर अकेला बुलाने का दबाव बनाते थे। हालांकि घर पर खाना बनवाने और महिला होमगार्ड को अपने घर पर अकेला बुलाने के मामले में किसी के द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed