पूर्व मुख्य स्थायी अधिवक्ता ने हाईकोर्ट के चौथी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्य स्थायी अधिवक्ता रमेश पांडेय (50) ने मंगलवार दोपहर को हाईकोर्ट की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में रमेश पांडेय को लोहिया अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
तीन महीने पहले उन्होंने निजी कारणों से मुख्य स्थायी अधिवक्ता केपद से त्यागपत्र दिया था। पुलिस खुदकुशी की वजह तलाश रही है। हालांकि परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग की है, लेकिन कोई तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी है।
क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर चक्रेश मिश्रा के मुताबिक रमेश पांडेय मूलरूप से सुल्तानपुर के श्रीरामपुर लमौली पांडेय बाबा के रहने वाले थे। 2000 में उन्होंने विशेष खंड-4 में अपना आवास बनवाया था। तब से वहीं परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह रोज की तरह वह हाईकोर्ट अपने चेंबर गये।
वहां जरूरी काम निपटाने केबाद एक न्यायाधीश केविदाई समारोह में शामिल हुए। समारोह से वापस अपने चेंबर में पहुंचे। वहां कोर्ट उतारने केबाद जूनियर वकील के चौथी मंजिल पर स्थित चेंबर में गये। पुलिस के मुताबिक जूनियर के चेंबर में कुछ देर बैठने के बाद वह बॉशरूम में गये।
वहीं खिड़की के रास्ते चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। चौथी मंजिल से गिरने केकारण वह गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में वकीलों ने रमेश पांडेय को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी।
पसली की टूटी थी सारी हड्डी, सिर में चोट से हुई मौत
बड़ा बेटा का रहा विधि की पढ़ाई
पूर्व मुख्य स्थायी अधिवक्ता रमेश पांडेय केदो बेटे हैं। बड़ा बेटा वंश पांडेय एमएटी कॉलेज से विधि का छात्र है। वहीं एमएटी से ही छोटा बेटा पलाश पांडेय बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। जनवरी में रमेश पांडेय के बड़े भाई श्यामसुंदर पांडेय की बीमारी से मौत हुई थी। इस हादसे केबाद परिवार उबर भी नहीं पाया था कि रमेश पांडेय सड़क हादसे में घायल हो गये। काफी दिनों तक उनका इलाज चल रहा था। दो बहने शीला शुक्ला और संध्या पांडेय की शादी हो चुकी है।