फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Advani is Babri accused, azam

बाबरी विध्वंस के आरोपी हैं आडवाणी : आजम

Tue, 26 Mar 2013 11:13 AM IST
बदायूं/ब्यूरो
बदायूं/ब्यूरो Updated Tue, 26 Mar 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
Advani is Babri accused, azam

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सपा के फायरब्रांड नेता आजम खां ने अपनी पार्टी के नेताओं की आंखों के तारे बने लालकृष्ण आडवाणी को बाबरी विध्वंस का दोषी करार देते हुए कहा कि सपा का एनडीए से समझौते का सवाल ही नहीं उठता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आडवाणी कभी तो हिंदुत्व की बात करते हैं और कभी खुद को सेकुलर बताकर जिन्ना की मजार पर मत्था टेकते हैं। ये कमजोर चरित्र वाले नेताओं के लक्षण हैं।
विज्ञापन


जब उनसे पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा आडवाणी की तारीफों के पुल बांधे जाने के बावत पूछा गया तो वह सवाल को टाल गए।

उन्होंने कहा कि आडवाणी छह दिसंबर, 1992 की घटना के आरोपी हैं। सीबीआई उन्हें दोषी करार दे चुकी है। ऐसे में उनकी पार्टी और एनडीए में समझौते का सवाल नहीं उठता। ऐसा करना होता तो पार्टी यूपीए से कब का गठबंधन तोड़ चुकी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में आजम खां ने कहा कि संजय दत्त की सजा माफ करने की पैरवी करने वाले लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कमजोर करना चाहते हैं। यह अच्छी परंपरा नहीं है।

एक बार ऐसा हुआ तो अफजल जैसे आतंकियों को सजा देना मुश्किल हो जाएगा। उनके घरवाले भी सजा माफ करने की भी मांग करेंगे। दक्षिण के नेता स्टालिन के घर पड़े सीबीआई छापों के बारे में उन्होंने कहा कि यह यूपीए का घटिया वार है।


आजम ने कहा कि पिछले तीन चुनावों से सोनिया गांधी और राहुल के निर्वाचन क्षेत्रों में उनके वोट कम होते जा रहे हैं। यही स्थिति रही तो वे लोग अगला चुनाव हार सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed