{"_id":"e5e1b3a26c44dfe1230695db7c4315c1","slug":"action-taken-against-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई: अखिलेश
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार अवैध खनन करने वालों से सख्ती से निपट रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार अवैध खनन रोकने के लिए पूरी तरह से गंभीर है। जिस भी जगह से खनन की शिकायत आएगी वहां पर सरकार कठोर कार्रवाई करेगी।
मुख्यमंत्री सोमवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
हाल ही में केन्द्रीय पर्यावरण व वन राज्यमंत्री जयंती नटराजन ने कहा था कि यूपी सरकार अवैध खनन रोकने के लिए कदम नहीं उठाएगी तो केन्द्र सरकार खुद इसकी पहल करेगी।
इसी प्रश्न के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन के पट्टों के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने इसमें ई-टेंडरिंग व्यवस्था शुरू की है। सरकार पर्यावरण के मुद्दे पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगी।
विज्ञापन