{"_id":"08f38d3e428c81b3b137e837174b39e5","slug":"accident-in-rai-bareily","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलटी, दस बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलटी, दस बच्चे घायल
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 25 Sep 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से सटे जिले रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में आज सुबह छात्रों से भरी स्कूल की वैन पलट गई, जिसमें दस छात्र घायल हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना के मुताबिक, मिल एरिया थाना क्षेत्र के पीछे सेंट्रल पब्लिक स्कूल है। सुबह स्कूली वैन्ा कई गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।
रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर ढकुलिहा गांव के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गई और खड्ड में जा गिरी।
इसमें छह छात्र इमरान, प्रखर, प्रियांशी, आदित्य, विश्वजीत यादव, अभिषेक को ज्यादा चोटें आईं हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।