फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ABCD enter in UP politics: Amit Shah said- A means crime and terror for Samajwadi party, Akhilesh Yadav responded by releasing a video

सियासत की ABCD: अमित शाह ने कहा- सपा के लिए A का मतलब अपराध और आतंक, अखिलेश यादव ने वीडियो जारी कर जवाब दिया

Tue, 28 Dec 2021 04:37 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 28 Dec 2021 04:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में तापमान कम होने से भले ही ठंड का आलम है, लेकिन सियासी पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। मंगलवार को यही देखने को मिला। कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरदोई में गृहमंत्री अमित शाह और बदांयू में जेपी नड्डा ने रैलियों को संबोधित किया। उन्नाव में अखिलेश यादव ने रैली निकाली। 

विज्ञापन
ABCD enter in UP politics: Amit Shah said- A means crime and terror for Samajwadi party, Akhilesh Yadav responded by releasing a video
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कानपुर में थे। उन्होंने यहां मेट्रो का उद्घाटन किया। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्ष पर सियासी बाढ़ छोड़े। दूसरी ओर गृहमंत्री अमित शाह हरदोई में थे। यहां से उन्होंने सपा की ABCD का मतलब बता दिया। शाह के बयान पर उन्नाव से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पलटवार किया। 
विज्ञापन


शाह ने बताया सपा की ABCD का मतलब 
गृहमंत्री अमित शाह ने हरदोई में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा की ABCD बिल्कुल अलग है। इनके लिए A का मतलब अपराध और आतंक, B का मतलब भाई-भतीजावाद, C का मतलब करप्शन और D का मतलब दंगा है। 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि आज यूपी से गुंडे भाग गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफियाओं की संपत्ति पर गरीबों के लिए मुफ्त आवास बना रहे हैं। शाह ने कई तरह से कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने किया पलटवार
गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया। भाजपा की ABCD का मतलब बताया। अखिलेश ने ट्विट किया, 'हाथरस, लखीमपुर, गोरखपुर, आगरा कांड जैसे अन्य कांडों की वजह से अब तो भाजपा के समर्थक भी भाजपा के ख़िलाफ़ खड़े होकर कह रहे हैं ABCD… मतलब : 

A = अब 
B = भाजपा
C = छोड़ 
D = दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed