फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aarushi case: 'swelling on the hemraj's private parts'

आरुषि कांड: ‘हेमराज के प्राइवेट पार्ट्स पर थी सूजन’

Sat, 23 Mar 2013 09:37 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 23 Mar 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
Aarushi case: 'swelling on the hemraj's private parts'
'पोस्टमार्टम के समय हेमराज के प्राइवेट पार्ट में सूजन थी। ऐसा केवल दो ही स्थिति में होता है। एक, मरने से पहले कोई व्यक्ति सेक्स कर रहा हो, दूसरा, या करने वाला हो'। ये चौंकाने वाला खुलासा हेमराज के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डा. नरेश राज ने किया।
विज्ञापन


आरुषि-हेमराज मर्डर केस में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। कोर्ट ने डिफेंस की जिरह के लिए 25 मार्च की तारीख दी है। सीबीआई के लोक अभियोजक बीके सिंह ने नोएडा जिला अस्पताल के सीनियर डॉक्टर नरेश राज को गवाही के लिए कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


नरेश राज ने 17 मई  2008 को हेमराज के शव का पोस्टमार्टम किया था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रात को 9 बजे कृत्रिम प्रकाश में किया गया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष थी। उसके शरीर पर चोट और खरोंच के कई निशान थे। सिर के पीछे की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया था। ऐसा घाव किसी सख्त वस्तु जैसे गोल्फ स्टिक के प्रहार से आना संभव है। गला भी साइड से कटा हुआ था। घाव की लंबाई करीब 30 सेंटीमीटर थी। ऐसा घाव किसी धारदार सख्त वस्तु से ही बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छाती खोलने पर श्वास नली कटी पाई गई थी। दिल के दोनों चैंबर्स खाली थे। आमाशय में 25 एमएल तरल पदार्थ पाया गया। डॉक्टर के अनुसार हेमराज की मृत्यु डेढ़ से दो दिन पूर्व अत्यधिक रक्त बहने के चलते हुई थी। लाश से गाल ब्लैडर और लीवर का टुकड़ा एक जार में और एक किडनी दूसरे जार में प्रिजर्व किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed