फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   aamir khan's adopted sister mehwish attempt to suicide

आमिर खान की 'बहन' ने की खुदकुशी की कोशिश

Thu, 13 Jun 2013 08:14 AM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
बुलंदशहर/ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2013 08:14 AM IST
विज्ञापन
aamir khan's adopted sister mehwish attempt to suicide

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की मुंहबोली बहन महविश ने बुधवार को परिवार के साथ आत्मदाह की कोशिश की। इससे महविश का जेठ 98 फीसदी जल गया है।

विज्ञापन


महविश वहीं महिला है, जिसने दूसरी जाति के युवक से शादी की थी। उसके बाद लगातार उसकी जान को खतरा था। फिल्म अभिनेता आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में उसने पूरे देश के सामने अपनी बात रखी थी।
विज्ञापन


उसने वहां भी ऑनर किलिंग का खतरा बताया था। महविश के पति की हत्या के बाद फिल्म अभिनेता आमिर खान, महिला आयोग, लव कमांडो यहां तक की खुद महविश कहते रहे कि यह ऑनर किलिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर खान ने तो महविश को अपनी मुंहबोली बहन तक माना था और उसकी बेटी के पैदा होने पर बधाई संदेश और उपहार भी भेजे थे।  

प्रदेश सरकार के मंत्री रियाज अहमद भी संकेत दे गए कि सरकार इसे ऑनर किलिंग मानेगी और उसी के बाद महविश को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी। कई अन्य सुविधाएं भी उनको दी थीं।


आमिर खान ने खुद पुलिस अफसरों से बात की। लेकिन पुलिस ने जब चार्जशीट लगाई तो वारदात को ऑनरकिलिंग नहीं माना। हत्या को रंजिश करार दे दिया। उसके परिजनों को शस्त्र लाइसेंस नहीं दिए।

उनके खिलाफ कई केस बताकर रिपोर्ट खिलाफ लगा दी। मंत्री के कहने पर एक सप्ताह पहले एसएसपी से मिलने पहुंची को उसके साथ वहां पीआरओ ने अभद्र व्यवहार किया।

महविश परिवार के साथ अनशन पर बैठी, उसके बाद मान मनौव्वल कर उसे उठाया गया।    

ये है मामला


कल शाम महविश और दूसरे पक्ष में कहासुनी हो गई थी। महविश का आरोप है कि जांच करने पहुंचे कोतवाल ने उससे और उसके परिवार से कथित रूप से अभद्रता की।

आहत महविश ने परिवार के 10 लोगों के साथ अपने ऊपर मिट्टी का तेल उडे़ल आग लगाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन यूसुफ झुलस गया। उधर, कोतवाल ने महविश द्वारा लगाए गए आरोप को सिरे से नकारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed