फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   A unique love finally reached the marrige

आखिरकार मुकाम तक पहुंचा एक अनोखा प्यार

Sun, 12 May 2013 01:34 AM IST
चंदौली/ब्यूरो
चंदौली/ब्यूरो Updated Sun, 12 May 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
A unique love finally reached the marrige

प्यार बिलकुल अनोखा था। दोस्त की शादी में दोनों के बीच प्यार हुआ। गत होली में युवक ने भावावेश में आकर लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया और साथ जीने मरने का वादा कर डाला।

विज्ञापन


लड़की भी गुपचुप तरीके से मांग में सिंदूर सजाती रही। समय बीतने के साथ लड़का अपने वादे को भूल गया और उसकी दूसरे जगह शादी भी तय हो गई।

जब लड़की को अपने प्रेमी के बेवफा होने की बात पता चली तो उसने आपबीती घरवालों को बताई।

इसके बाद शनिवार को लड़के के गांव जसुरी जा धमकी। पहले तो लड़का और उसके परिजन शादी को राजी नहीं हुए लेकिन अंतत: लड़की की जिद के आगे सबको झुकना पड़ा और शिव मंदिर में गांव वालों के सामने दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर कहानी का सुखद अंत किया ।
विज्ञापन


मामला उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले का है। एक वर्ष पूर्व मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर मे शादी के दौरान बरंगा ग्राम पंचायत के पनदेवरां बस्ती निवासी दलित वर्ग की 14 साल की किशोरी की जसुरी गांव निवासी रवि (18) से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और फिर बातचीत का सिलसिला चल निकाला। रवि ने किशोरी के घरवालों से नजदीकी बढ़ाई और उसके घर आने जाने लगा।

गत होली में रवि रंग खेलने किशोरी के घर पहुंचा और इसी दौरान उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और बाद में शादी करने का वादा भी किया।

किशोरी के मुताबिक इसके बाद से गुपचुप तरीके से वह अपनी मांग में रवि ने नाम का सिंदूर भरती रही। लेकिन कुछ दिनों के बाद जब उसके मांग में सिंदूर भरने की बात खुलने लगी तो घर वालों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की।

तब किशोरी ने पूरी कहानी बताई तो परिजन दो दिन पूर्व रवि के गांव पहुंचे। पता चला कि उसकी शादी कहीं तय हो चुकी है और 17 मई को तिलक भी होने वाला है। रवि भी किशोरी से शादी करने की बात से मुकर गया।

यह बात परिजनों को नागवार गुजरी, वह किशोरी को लेकर ट्रैक्टर से ही शनिवार को जसुरी पहुंची। यहां दोनों पक्षों में पंचायत हुई। गांव वालों ने समझाने की कोशिश की लेकिन किशोरी रवि से शादी करने की जिद पर अड़ी रही।


अंतत: पंचायत ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया और मुख्यालय के वार्ड नंबर ग्यारह स्थित शिव मंदिर में दोनों ने समाज के सामने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और खुशी-खुशी घर को लौट गए।

इस संबंध में ग्राम प्रधान बबलू सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की मर्जी को देखते हुए शादी करा दी गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed