फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   a phone call will be away from the problem of pf

एक फोन कॉल से दूर होगी पीएफ की समस्या

Thu, 12 Dec 2013 09:09 AM IST
अमर उजाला, वाराणसी
अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 Dec 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
a phone call will be away from the problem of pf
भविष्य निधि से जुड़ी शिकायतों के निबटारे के लिए अब आपको न तो पीएफ कार्यालय का चक्कर काटना होगा, न ही बिचौलियों की मदद लेनी होगी।
विज्ञापन


घर बैठे बस एक फोन कॉल कीजिए और फिर तीन दिन के अंदर आपकी समस्या हल। जी हां, अंशधारकों की सुविधा और सहूलियत के लिए भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय वाराणसी ने हेल्पलाइन शुरू कर दी है। इसके नंबर जारी कर दिए गए हैं।

पूर्वांचल में पेंशनरों की बढ़ती तादाद को देखते हुए क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय वाराणसी की ओर से यह हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। वाराणसी कार्यालय के अंतर्गत आने वाले दस जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही और वाराणसी जिले में हर महीने औसतन लगभग चार हजार नए पेंशनर जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


भविष्य निधि से जुड़ी शिकायतों के निबटारे के लिए अब तक पीएफ कार्यालय की लंबी भागदौड़ करनी पड़ती थी लेकिन अब हेल्पलाइन के जरिये अंशधारकों और पेंशनरों की शिकायतें आसानी से हल हो जाएंगी। उन्हें इसके लिए हेल्पलाइन के दिए नंबरों पर सिर्फ एक फोन कॉल करनी होगी। इससे पीएफ आफिस में उनकी शिकायत दर्ज हो जाएगी और अधिकतम तीन दिनों के अंदर उसका निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएफ कार्यालय का हेल्प लाइन नंबर
जनसंपर्क अधिकारी-------0542-2585339
सहायक आयुक्त (लेखा, कोष)-------0542-2581046
सहायक आयुक्त (पेंशन, क्षति मूल्य)-------0542-2581080
आयुक्त-------0542-2585738
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed