फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   लोहिया इंस्टीट्यूट में 12 घंटे बिजली गुल

लोहिया इंस्टीट्यूट में 12 घंटे बिजली गुल

Tue, 06 Aug 2013 05:34 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 06 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में सोमवार को लगभग 12 घंटे तक बिजली गुल रही। इसके चलते ओपीडी से लेकर वार्ड तक गर्मी ने मरीजों, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को बेहाल कर दिया। इस दौरान सात ऑपरेशन टालने पड़े और लगभग सभी जांचें ठप रहीं। शाम को लगभग छह बजे बिजली आने के बाद सबको राहत मिली। वार्डों में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार पानी के लिए तरसते रहे। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में सोमवार सुबह लगभग पौने सात बजे बिजली गुल हो गई थी। केबल फाल्ट के चलते अस्पताल के ओपीडी भवन में लगे एसी बंद हो गए। ओपीडी में डॉक्टरों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए जनरेटर की सहायता से बिजली आपूर्ति की गई। इसके बावजूद ओपीडी ब्लॉक को पूरा बैकअप नहीं मिल पाया। वार्डो में भर्ती मरीज और तीमारदार भी गर्मी से परेशान रहे। पैथोलॉजी ठप होने के कारण मरीजों को जांच के लिए मंगलवार को बुलाया गया। देर शाम को बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। संस्थान के जेई इलेक्ट्रिक का कहना है कि एसी प्लांट को बिजली आपूर्ति करने वाली केबल में फॉल्ट आ गया था। निर्माण निगम इसकी देखरेख करता है। दिनभर की मशक्कत के बाद केबल को दुरुस्त किया गया तब जाकर आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed