{"_id":"124-63230","slug":"Lucknow-63230-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में कोच न होने पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में कोच न होने पर यात्रियों का हंगामा
Lucknow
Updated Wed, 17 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। चारबाग में मंगलवार को यात्रियों ने लखनऊ-झांसी इण्टरसिटी में एसी कोच न लगने एवं गरीब नवाज एक्सप्रेस में एसी खराब होने के विरोध में स्टेशन पर हंगामा किया। वहीं दूसरी ओर किसान एक्सप्रेस के एसी दो कोच में पानी न होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी जब चारबाग से रवाना होने को हुई तो इस गाड़ी के एसी कुृर्सीयान कोच में खराबी के चलते उसे नहीं लगाया गया था। जिसके लिए यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देखकर मौके पर रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को समझाकर उनके पैसे रिफंड कराके दूसरे कोच में बैठाकर रवाना किया गया। वहीं गरीब नवाज एक्सप्रेस जब चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर पहुंची तो गाड़ी के तृतीय श्रेणी एसी कोच का एसी काम नहीं कर रहा था। इस कोच में बैठे यात्रियों ने भी बवाल मचाया तो मौके पर इलेक्ट्रिक कर्मी पहुंचकर एसी को ठीक कर गाड़ी को रवाना किया। किसान एक्सप्रेस के द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी एसी कोच में पानी नहीं था। इन कोच के यात्रियों ने कोच अटेन्डेंड को इसकी जानकारी दी। कोच अटेंडेंड ने लखनऊ स्टेशन मास्टर को घटना से अवगत कराया। इसके बाद गाड़ी जब चारबाग स्टेशन पहुंची तो पहले से तैयार रेल कर्मियों ने दोनों कोचों में पानी भर करके रवाना किया।